बुलन्दशहर

हिंदुस्तान ओलंपियाड में नेशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

अमन ने जिले में द्वितीय तथा खुश्बू ने तृतीय स्थान पाया 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नेशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र अमन ने जिला स्तर पर द्वितीय तथा खुश्बू ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय में सोमवार को विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में अमन को इक्कीस सौ रुपए और खुश्बू को ग्यारह सौ रुपए की सम्मान राशि के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 115 बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभागी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तार्किक सोच निर्णय क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। विद्यालय परिवार इसी सोच के चलते विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक और प्रतियोगी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि अमन और खुश्बू की सफलता उनके निरंतर परिश्रम लगन और शिक्षकों के मार्ग दर्शन का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस शानदार प्रदर्शन को स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और गौरव पूर्ण अध्याय जुडना करार दिया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!