शिक्षा के मुद्दे पर वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोचिंग संचालक दिलीप कुमार से कि शिष्टाचार मुलाकात

ग्रेटर नोएडा:शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने हल्दौनी स्थित कोचिंग संस्थान के इंचार्ज दिलीप कुमार जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री दिलीप कुमार जी ने बताया कि उनका संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब एवं यतीम बच्चों को अत्यंत रियायती शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे ऐसे बच्चों को आगे बढ़ने और अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर दिलीप कुमार ने डॉ. अभिषेक का हर्षपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया। डॉ. अभिषेक ने उनके इस सामाजिक एवं शैक्षिक प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वीर विराट एसोसिएशन शिक्षा, समाज सेवा तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक कार्य में उनके साथ खड़ी रहेगी।
डॉ. अभिषेक ने कहा कि यदि भविष्य में शासन-प्रशासन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा जनहित के किसी विषय पर सहयोग की आवश्यकता होगी, तो वीर विराट एसोसिएशन हरसंभव सहायता एवं समर्थन प्रदान करेगी।
दिलीप कुमार ने भी वीर विराट एसोसिएशन के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए संगठन के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया तथा भविष्य में शिक्षा एवं समाजहित के कार्यों में मिलकर कार्य करने की सहमति व्यक्त की।






