बुलन्दशहर
भाजपाइयों ने किया आठ साल की सरकारी उपलब्धियों का प्रचार

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भाजपा शिवाली मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर पत्रक वितरित कर भाजपा की सरकार के आठ साल की उपलब्धि और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कुछेजा शक्ति केंद्र पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमील खान अशोक कपासिया जुलेपुरा में श्याम कुमार गौड और शैलेन्द्र कुमार कपासिया ने प्रचार प्रसार किया। जेवेंद्र कपासिया ब्रह्म सिंह रामसिंह रामकेश प्रवेश नाथ पीयुष नाथ आदि साथ रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल