एन सी सी इकाई ने अमरसिंह महाविद्यालय लखावटी में किया टी बी जागरुकता कार्यक्रम

औरंगाबाद (बुलंदशहर)अमरसिंह महाविद्यालय लखावटी में एन सी सी इकाई द्वारा टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी ने कैडेट्स को टीबी रोग के लक्षण बचाव और उपचार की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो ओ वी एस ठैनुआं ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि टी बी अब कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। आवश्यक सावधानियां बरतने पर टी बी से बचाव संभव है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी के मैडिकल आफिसर डॉ अशोक कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि केडेट्स को बताया कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। यदि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी बुखार वजन कम होने अथवा रात में अधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करायें।
डॉ प्रेरणा पियूष तथा कार्यक्रम समन्वयक अमरदीप ने टी बी रोग के लक्षण बचाव और उपचार पर प्रकाश डाला।
सभी केडेट्स ने टीबी मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया तथा जन जागरुकता अभियान जारी रखने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन एन सी सी अधिकारी डॉ रामजी द्विवेदी ने किया। डॉ मनीष मिश्रा डॉ जनमेजय कुमार शुक्ल डॉ पंकज कुमार अमरजीत सिंह हवलदार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






