अगस्त क्रांति पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ आंदोलन

ग्रेटर नोएडा: अगस्त क्रांति 2026 के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को संबोधित ज्ञापन ओएसडी अजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेकेदारों के भ्रष्ट आचरण लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि लीज डीड के अनुसार किसानों के बच्चों को शिक्षा में निर्धारित छूट का लाभ दिया जाए। किसानों के इलाज में अस्पतालों द्वारा निर्धारित छूट उपलब्ध कराई जाए तथा गरीब लोगों के लिए निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाए। गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कराया जाए तथा निर्माण कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। ग्रेटर नोएडा में बड़े सरकारी अस्पताल तथा इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना तत्काल की जाए।प्राधिकरण में लीज एवं टी.एम. से संबंधित कार्यों में रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। प्राधिकरण में लंबे समय से तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण की नीति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्रेटर नोएडा शहर की गड्ढायुक्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कराई जाए।
संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि “जनता को भीख नहीं, अपने अधिकार चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संगठन की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा।
इस दौरान आलोक नागर दिनेश नागर बलराज हूंण गौरव भाटी कुलवीर भाटी प्रेमराज भाटी मलखान सिंह यादव धर्मेंद्र तेजवीर चौहान आकाश नागर,रविन्द्र,पवन यतेंद्र नागर ब्रह्म प्रधान हरेंद्र कसाना रिंकू बैंसला कृष्ण नागर सुरेंद्र तोमर मूलचंद शर्मा प्रीतपाल राठी दुलीचंद नागर विजेंद्र सिंह सुभाष नागर प्रमोद भाटी आदि लोग मौजूद रहे।






