दनकौर

बिलासपुर में मकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये समेत जेवरात व दस्तावेज चोरी

बिलासपुर: कस्बा बिलासपुर में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी, सोने की पेन व जरूरी कागजात चोरी कर लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने दनकौर थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी गई तहरीर में राजपाल पुत्र श्री खेमी, निवासी कस्बा बिलासपुर, पानी की टंकी के सामने, ने बताया कि वह किसी काम से गांव गया हुआ था और घर पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित के अनुसार 12 अगस्त 2026 की रात करीब 1:40 बजे अज्ञात चोर उसके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि चोर घर से करीब 70 हजार रुपये नकद, सोने की पेन तथा कुछ जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित ने थाना दनकौर पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!