बागपत

पांचाल म्यूजिक सेन्टर बड़ौत ने किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

बागपत (उत्तर प्रदेश) भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला में शास्त्रीय संगीत प्रदान करने वाले प्रमुख केन्द्रों में शुमार बड़ौत नगर के पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के पदाधिकारियो द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप-प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर भातखंडे संगीत विद्यापीठ लखनऊ से विभिन्न कोर्सो में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को उनके परीक्षाफल से अवगत कराया गया और पांचाल म्यूजिक सेन्टर के 45 विद्यार्थियों को अंकतालिका व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय विश्व विरासत दिवस उत्सव 2026 में पांचाल म्यूजिक सेन्टर बड़ौत की और से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों व कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सहयोगियों को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पांचाल म्यूजिक सेन्टर के संस्थापक, अध्यक्ष व संगीतज्ञ पंड़ित रामशरण पांचाल जी का विद्यार्थियों व संस्थान के लोगों द्वारा माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया।

पंड़ित रामशरण पांचाल ने परीक्षा में वर्षा तोमर, आंचल रामनारायण, गौरव जैन, नेहा, सागर तोमर, विनित सहित सभी विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त कर उनकी प्रशंसा की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पांचाल म्यूजिक सेन्टर के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक राठी, सहायक कार्यकारी अध्यक्षा वर्षा तोमर, सहायक कार्यकर्त्ता प्रेमचन्द, जगमोहन, विनित, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!