
औरंगाबाद (बुलंदशहर)मिशन शक्ति अभियान फेस 5 के अंतर्गत ग्राम पसौली में स्कूली बच्चों को सुरक्षा टिप्स दिए गए। बालिकाओं को गुड टच बैड टच आदि की जानकारी देते हुए हर छोटी-बड़ी बात अपने शिक्षकों और अभिभावकों से शेयर करने की राय दी गई।
मिशन शक्ति अभियान संयोजिका उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम पसौली के विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत ने महिला अधिकारों,शासन की महिला सहायता योजनाओं, महिलाओं की विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने गुड टच बैड टच आदि की जानकारी दी और अन्यायपूर्ण व्यवहार को न सहन करने का आग्रह किया।
उप निरीक्षक सतेन्द्र प्रताप सिंह महिला कांस्टेबल मनीषा सौरभ कांस्टेबल सुनील कुमार आवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल