हरियाणा

पलवल:हरियाणा के पलवल ज़िले के “ग्राम मानपुर” में 1965 युद्ध के योद्धा शहीद रतिराम जी” के पुण्यतिथि पर *टीम सैनिक सेवा समिति* पहुंचकर परिवार को शहीदी का चिहिन् अर्पित करके सम्मानित किये और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिये पूरे क्षेत्र से युवा, वृद्धजन, बच्चे और मातृशक्ति बहुत बड़ी संख्या में पहुँचे।

“शहीद भाई रतिराम जी” की पुण्यतिथि के पावन पर्व पर “मानपुर गांव” की पूरी बस्ती माता ने “सैनिक सेवा समिति” का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। सैनिक सेवा समिति और 2.0 सैनिक सेवा समिति ग्रुप सर्विस और एक्स सर्विसमैन की एकता का ग्रुप है। और यह टीम शहीद परिवारों और ज़रूरत मंद परिवारों की यथासंभव सहायता साल 2019 से करते आये है समिति के ससंथापक सतवीर जी होडल से उन्होंने बताया की यह समिति

वर्तमान में पलवल, फ़रीदाबाद, गुड़गाँव, सोहना और नूँहु ज़िले में अपने कर्तव्य का पालन कर रही है। इस अवसर उपस्थित जवानों ने बताया कि अब तक समिति अपने सभी वीर शहीदों के परिवारों के लिये यथासंभव सहयोग कर चुकी है।

इस पुण्य और नेक कार्य के लिये हम एक बार पुनः ह्रदय तल से सैनिक सेवा समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्हें प्रणाम करते हैं। हमारे सभी सैनिक भाई हम सबके लिये भगवान का ही दूसरा रूप हैं। सादर नमन शत् शत् नमन।

रिपोर्टर भगवत प्रसाद शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!