साध्वी निरंजन ज्योति ने की बालाजी दरबार में मंगल आरती
जनपद बुलंदशहर आगमन के पश्चात राष्टीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष, भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति ने की बालाजी दरबार में मंगल आरती

बुलंदशहर:जनपद बुलंदशहर के कृष्णा नगर में स्थित प्रभु बालाजी महाराज के दिव्य धाम बालाजी दरबार में राष्टीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष, भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति का आगमन हुआ। तत्पश्चात साध्वी निरंजन ज्योति एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमियों ने मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर मंगल आरती सम्पन्न की। राष्टीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष, भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति का सनातन धर्म के प्रति आस्था एवं श्रद्धा विश्वास बेहद अटूट है।
पूर्व में साध्वी निरंजन ज्योति मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री (ग्रामीण विकास, खाद्य प्रसंस्करण) की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने साध्वी निरंजन ज्योति की संत विचारधारा को राजनैतिक क्षेत्र में प्रसारित करना राजनैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक सभी दृष्टि कोण से बहुत ही सराहनीय बताया। इस अवसर पर सी सिटी प्रखर पांडे, चंद्र भूषण मित्तल, योग गुरु नरेंद्र बंसल, सभासद सुनील शर्मा, संजय गोयल, ब्रजेश गर्ग, नीरू गर्ग, तनुज सनातनी, एडवोकेट अशोक चौधरी, युगल गोस्वामी, आर के गर्ग, अरुण गोयल आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7






