70 वर्षों की गौरवशाली विरासत: SDRV कॉन्वेंट स्कूल बना एम्स के ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने वाला उत्तर प्रदेश का पहला स्कूल

ग्रेटर नोएडा:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली अपनी स्थापना के 70 गौरवशाली वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है, और इस ऐतिहासिक अवसर पर गौतम बुद्ध नगर स्थित SDRV कॉन्वेंट स्कूल ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की है। यह संस्थान उत्तर प्रदेश का पहला स्कूल बन गया है जिसने एम्स के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस यात्रा के दौरान एम्स नई दिल्ली स्थित नेशनल पॉइज़न इन्फॉर्मेशन सेंटर (NPIC) ने SDRV कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ज्ञानवर्धक सत्र और गतिविधियों का आयोजन किया। विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ प्रमाण-पत्र (Certificates) प्रदान कर सम्मानित किया गया, और इस विशेष अवसर पर नेशनल पॉइज़न इन्फॉर्मेशन सेंटर (NPIC)एम्स (AIIMS) की ओर से SDRV कॉन्वेंट स्कूल को एक स्मृति-चिन्ह (Memento) भी भेंट किया गया — जो इस साझेदारी और स्कूल के योगदान की एक अनमोल पहचान बन गया है।
यह गौरवपूर्ण यात्रा SDRV कॉन्वेंट स्कूल के पब्लिक हेल्थ क्लब द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ मेम्फिस, यूएसए (University of Memphis, USA) के सहयोग से आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि यह क्लब एशिया में अपनी तरह का पहला क्लब है, जो सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health) के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इतना ही नहीं, इस स्कूल के विद्यार्थी हर वर्ष ग्लोबल मॉडल वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (Global Model WHO) में हिस्सा लेकर जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं — जो स्कूल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य-कूटनीति और वैश्विक जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
गौरतलब है कि एम्स नई दिल्ली की स्थापना 1956 में भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर की दूरदर्शी सोच से हुई थी। आज यह संस्थान सालाना 80 लाख से अधिक मरीजों का इलाज करता है और भारत के पहले सफल हार्ट ट्रांसप्लांट से लेकर रोबोटिक सर्जरी तक अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कर चुका है। एम्स के 71वें स्थापना दिवस (25 सितंबर 2026) के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भी समारोह को संबोधित किया।
इस ऐतिहासिक और वैश्विक स्तर की महत्ता वाले आयोजन का हिस्सा बनना SDRV कॉन्वेंट स्कूल, गौतम बुद्ध नगर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मिसाल है, जो दर्शाती है कि विद्यालय स्तर की शिक्षा भी सार्वजनिक स्वास्थ्य और वैश्विक सहभागिता के क्षेत्र में किस तरह महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।






