
औरंगाबाद (बुलंदशहर)शनिवार सुबह औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग पर लोक किसान इंटर कालेज ईलना के नजदीक धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा पाया गया। अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना औरंगाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए लेकिन नाकामी हाथ लगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कर साक्ष्य एकत्र किए।
शनिवार सुबह औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग पर सड़क से हटकर धान के खेत में अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग अठ्ठाईस तीस वर्ष शरीर पर लाल शर्ट स्लेटी लोवर पाया गया का शव बरामद किया गया। लावारिस शव बरामद होने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को देखा लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही औरंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फारेंसिक टीम को बुलाया। शव के पास एक सिरींज और एक इंजेक्शन की शीशी पड़ी मिली जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने कोई इंजेक्शन खुद को लगाया होगा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेज दिया।
थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि आसपास के सभी थानों व जिला मुख्यालय को शव की सूचना दे दी गई है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






