बुलन्दशहर

श्याम प्रेमी कोमित अग्रवाल ने रक्तदान कर दिया नवजात बच्ची को जीवन दान 

ए बी पाज़िटिव ग्रुप का नहीं मिल रहा था बच्ची को रक्त 

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) कस्बे के श्याम प्रेमी, गोवर्धन मासिक परिक्रमार्थी युवक कोमित अग्रवाल ने पांच दिन पूर्व जन्मी एक बच्ची को रक्त दान कर प्राण रक्षा कर नव जीवन प्रदान कर पुन्य लाभ अर्जित किया।

शिव मंदिर रोड निवासी कोमित अग्रवाल को सोमवार को किसी परिचित ने जानकारी दी कि टैम्पो स्टैंड ईदगाह रोड स्थित गर्ग नर्सिंग होम में पांच दिन पूर्व जन्मी एक नवजात बच्ची को प्राण रक्षा हेतु ए बी पाज़िटिव ग्रुप के रक्त की आवश्यकता है।इस ग्रुप का रक्त कहीं भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कोमित अग्रवाल ने अपने रक्त ग्रुप को बच्ची की आवश्यकता पूर्ति हेतु पाते ही मदद करने की ठान बुलंदशहर प्रस्थान कर लल्ला बाबू चौराहा स्थित जीवन धारा ब्लड बैंक में पहुंच अपना रक्त दान कर नवजात कन्या को नवजीवन प्रदान कर अत्यंत सराहनीय व अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर दिखाया। एक शिक्षक के रूप में बच्चों को रसायन विज्ञान के सरल भाषा में गुर सिखाने में माहिर कोमित अग्रवाल राधारमण लाल जी के भक्त हैं और प्रत्येक माह गोवर्धन परिक्रमा करने गोवर्धन वृन्दावन धाम जाते हैं। उनका कहना है कि प्रत्येक युवा को रक्त दान करते रहना चाहिए मानव जीवन की रक्षा इंसान का सबसे बड़ा धर्म है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!