बुलन्दशहर

सुनारों वाली गली एवं बूरा बाज़ार में चला गौ सम्मान आह्वान अभियान का हस्ताक्षर अभियान

बुलन्दशहर:श्री राधा अष्टनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट के मार्गदर्शन में संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को बुलंदशहर के सुनारों वाली गली एवं बूरा बाज़ार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर दासानुदास अतुल कृष्णदास (गौ भक्तमाली) जी महाराज ने कहा कि “गौ माता का अपमान नहीं सहेंगे, गौ हत्या बंद करेंगे”। गौ माता का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़कर गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए अपना योगदान दे। हस्ताक्षर अभियान का संचालन दासानुदास अतुल कृष्णदास (गौ भक्तमाली) जी महाराज, मधुर श्याम गुप्ता, चिन्मय कौशिक, केशव गर्ग, सचिन अग्रवाल, टीकाराम एवं राकेश गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। सभी ने क्षेत्र के नागरिकों एवं व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

श्री राधा अष्टनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए अपना नैतिक एवं सामाजिक दायित्व निभाएं।

रिपोर्टर नितिन सोनी

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!