स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हुई विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

ग्रेटर नोएडा:देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं स्वतंत्रता के महत्व के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर UKG -A एवं UKG B के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं आत्मविश्वास के साथ सभा का संचालन किया तथा विभिन्न शिक्षाप्रद एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया।
विशेष प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व, देश के स्वतंत्रता संग्राम तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को यह समझाया गया कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि कर्तव्यों, अनुशासन, एकता, जिम्मेदारी और देश के प्रति सम्मान की भावना भी है।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के राष्ट्रीय चेतना, सामान्य ज्ञान, ऐतिहासिक समझ एवं अभिव्यक्ति कौशल में वृद्धि हुई। साथ ही, बच्चों ने देश की विविधता में एकता, आपसी सम्मान, सहयोग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व को भी समझा। मंच पर प्रस्तुति देने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल एवं टीम भावना का विकास हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को स्मरण करने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हमारे शिक्षा के महत्वपूर्ण उद्देश्यों में से एक है।”
यह विशेष प्रार्थना सभा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं देशभक्ति से परिपूर्ण रही। इस आयोजन ने बच्चों में राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया।






