ग्रेटर नोएडा मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 138वाँ एपिसोड
‘मन की बात’ से जन-जन तक पहुँचा राष्ट्रसेवा और जनभागीदारी का संदेश

ग्रेटर नोएडा:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का ग्रेटर नोएडा मंडल के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्साह और जनभागीदारी के साथ सामूहिक श्रवण किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी के मार्गदर्शन तथा महामंत्री श्री मुकेश दीक्षित जी के संयोजन में सभी बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत शानदार एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा, जनभागीदारी, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की दसवीं वर्षगांठ का स्मरण करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री जी ने जनगणना को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों से इसमें सहयोग का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय अशोक सिंघल जी की जन्मशती पर उनके योगदान को स्मरण किया तथा गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर की गौरवशाली विरासत और सौर ऊर्जा से जुड़े आधुनिक स्वरूप का उल्लेख किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री जी और देश की जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जी के संदेशों को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाकर सेवा, जनजागरूकता और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों से जोड़ें।
मंडल महामंत्री श्री मुकेश दीक्षित जी के संयोजन में सभी बूथों पर कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
मीडिया एक्जीक्यूटिव श्री भगवत प्रसाद शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों की उपलब्धियों और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच देने वाला सशक्त संवाद है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के संदेशों को बूथ स्तर तक पहुँचाते हुए जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करें।
कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
ग्रेटर नोएडा मंडल के सभी बूथों पर हुए इस सामूहिक आयोजन ने संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत किया।
रिपोर्टर डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा






