बुलन्दशहर

चोरी के शक में मूंह बोले भाई ने युवती और उसकी मां को घर में बना लिया बंधक 

मारपीट और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई मां ने नामजद आरोपी फरार पुलिस जांच में जुटी 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एक युवती और उसकी मां को घर बुला कर बंधक बनाकर मारपीट कर ज़ख़्मी कर दिया। युवक को युवती और उसकी मां पर अपने घर से गहने चुराने और स्याना में एक सर्राफ के यहां बेच दिए जाने का शक था। पीड़िता की मां ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

औरंगाबाद थाना अंतर्गत ग्राम तौमडी में सेगा जगतपुर निवासी शिवलता की पुत्री मुस्कान मोहन पुत्र रतिराम के घर अरसे से मुंह बोली बहिन के रूप में रहती थी। शिवलता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी बेटी मुस्कान को मोहन ने कीमती गहने चुराने के शक में बंधक बनाकर मारपीट की और छेड़छाड़ की। किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त होकर मां बेटी अपने पिता के घर गांव खनौदा थाना औरंगाबाद पहुंचीं। घायल मुस्कान को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी दशा नाजुक देख हायर सैंटर रैफर कर दिया।

नामजद आरोपी मोहन पुत्र रतिराम जाटव निवासी ग्राम तौमडी थाना औरंगाबाद के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने जांच शुरू की‌। नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!