स्वर्णकार समाज ने की जिला स्तरीय बैठक

बुलंदशहर: अंसारी रोड पर स्थित क्वालिटी कैफे में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज और एसोसिएशन के पदाधिकारी कानपुर से आये राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा लखनऊ से आए राष्ट्रीय महा संरक्षक लोकेश अग्रवाल राष्ट्रीय संरक्षक महिला विंग अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे 
बैठक का संचालन कृष्ण कुमार वर्मा जी ने किया मंच संचालक अजय वर्मा द्वारा किया गया
नितिन सोनी ने बताया कि लोकेश अग्रवाल जी ने व्यवसाय करने मे जीएसटी से संबंधित परेशानी आती है उनके बारे में जानकारी दी कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलते हुए मुकुल वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की स्वर्णकार भाइयों को जो व्यवसाय करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ता है उसके लिए वह माननीय आदित्यनाथ योगी जी से मिलकर व्यवसाय में आने वाली समस्याओं जैसे 411,412 धारा का संशोधन, गिरवी लाइसेंस खोलने की अपील सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस बनाने की अपील आदि का समाधान किया जाएगा
स्वर्णकार कला बोर्ड की स्थापना की भी मांग रखी।इसी के साथ जिला अध्यक्ष सुधांशु वर्मा ने अपनी टीम जिसमें संरक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, चन्द्रभान वर्मा, राजकुमार वर्मा कोटे वाले, अजय वर्मा,जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा,जिला सचिव योगेश वर्मा, जिला सहसचिव मनीष वर्मा (भानु),जिला मीडिया प्रभारी नितिन सोनी, जिला विधिक सलाहकार मंत्री संजीव कुमार वर्मा एडवोकेट, जिला सलाहकार मंत्री संजय वर्मा, जिला मंत्री जयप्रकाश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, बुलंदशहर नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा का गठन किया संजय वर्मा, कृष्ण वर्मा, प्रमोद वर्मा, विकास वर्मा तनु वर्मा शिवकुमार वर्मा आदि गणमान्य सर्राफा व्यापारी मौजूद रहें व नारी शक्तियो ने भी बढचढ कार्यक्रम की शोभा बढाई,
रिपोर्टर नितिन सोनी






