बुलन्दशहर

ईलना स्कूल के पीछे गढ्ढे में मिला सड़ा गला अज्ञात शव

सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ईलना स्कूल के पीछे जंगल में गोबर गैस के पुराने गढ्ढे में एक सडी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया।
नवीन सत्र में स्कूल खुलने पर कुछ बच्चों ने खिड़की से आ रही तीखी दुर्गंध की शिकायत शिक्षकों से की। लोक किसान इंटर कालेज ईलना के प्रधानाचार्य नानक चंद ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह,सब इंस्पेक्टर दानिश रज़ा और सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और गढ्ढे से लाश बरामद की। मृतक ने जींस और शर्ट पहन रखी थी। शव से असहनीय तेज़ दुर्गंध आ रही थी और लाश की स्थिति काफी पुरानी नजर आ रही थी जिसे कीड़े मकोड़े ने क्षत-विक्षत कर रखा था। ईलना ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह लोधी और अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन शव‌ की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसा लगता था कि किसी ने बाहर से लाकर शव को गड्ढे में फैका होगा।
फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!