बुलन्दशहर

सांई कान्वेंट स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा 

सीओ स्याना एवं अशोक कसाना ने दिखाई हरी झंडी 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )सांई कान्वेंट स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अभियान चलाया। बच्चों ने तिरंगा रैली निकाल कर देश प्रेम की अलख जगाई। रैली को हरी झंडी क्षेत्राधिकारी स्याना प्रखर पांडेय तथा स्कूल चेयरमैन अशोक कसाना ने दिखाई।

श्री साईं कान्वेंट स्कूल खानपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण करके मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्राधिकारी स्याना प्रखर पांडेय तथा स्कूल चेयरमैन अशोक कसाना ने रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने देशभक्ति गीत गायन किया तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रैली एस एल तिराहा शहीद पार्क मास्टर थान सिंह चौक बस स्टैंड चौहान बस्ती अस्पताल रोड होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। सभी को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

रैली में अशोक कसाना की माता जी दलीपो देवी, कविता कसाना उप प्रबंधक रकमवीर भड़ाना प्रधानाचार्य नरेश चंद्र ज्योति ठाकुर मनीषा पूजा आरती भीम सिंह प्रदीप शर्मा पंकज कुमार सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा टापर्स को चेयरमैन ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!