
औरंगाबाद (बुलंदशहर)आर के पब्लिक स्कूल में शनिवार को तीज व स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया गया।तीज महोत्सव में बच्चों की माताओं ने भी हिस्सा लिया। समारोह में शामिल माताओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर तीज उत्सव का आनंद लिया तथा गीत नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रियंका को तीज क्वीन चुना गया और तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि हाजी रफीक सैफी, ने ध्वजारोहण किया राष्ट्र गान हुआ और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें देश प्रेम की अनूठी झलक दिखाई दी। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






