दनकौर
एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को किया प्रभावित

दनकौर:एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने 24 मई 2026 को आयोजित ‘Yatharth Art Competition’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला का सुंदर प्रदर्शन किया,

विद्यालय की छात्राओं ने रंगों और अपनी कल्पना के माध्यम से सुन्दर चित्र प्रस्तुत किए तथा अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। छात्राओं के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्राओं ने न केवल अपनी कलात्मक क्षमता को निखारा, बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया।






