बुलन्दशहर

सजदे में झुके हजारों सिर,अल्लाह हो अकबर के नारों से गूंज उठा समूचा ईदगाह परिसर 

ईदुल जुहा की नमाज अदा कर मांगी मुल्क और कौम की सलामती खुशहाली की दुआ

औरंगाबाद( बुलंदशहर )ईदुल जुहा की नमाज गुरुवार को ईदगाह तथा तमाम मस्जिदों में शांति और सद्भाव पूर्वक पढ़ी गई। हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क और कौम की तरक्की अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। घरों में पशुओं की कुर्बानी की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज़ के दौरान पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखा,

बकरीद की नमाज गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे ईदगाह में पढ़ी गई। ईद की नमाज अदा करने के लिए लोगों का ईदगाह पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। सजे धजे सभी आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंच कर ईद की नमाज अदा की। नमाज़ जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी शेर मौहम्मद के बेटे मौलाना  उबैदुल्ला ने पढ़ाई। इमाम साहब हज यात्रा पर गए हुए हैं।

नमाज़ से पूर्व नमाजियों को संबोधित करते हुए मौलाना उबैदुल्ला ने कहा कि ईद का त्यौहार खुशी और इबादत का त्यौहार है। हर सच्चे मुसलमान का फर्ज है कि वो दीन ईमान पर चले और गरीबों निर्धनों और मजलूमों की हर संभव मदद करे। बकरीद पर की जाने वाली कुर्बानी के विषय में तमाम जरूरी जानकारी और फ़र्ज़ बताये।

शासन प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ईदगाह में ही नमाज़ अदा करने हेतु नगरपंचायत द्वारा ईदगाह परिसर के बाहर बैरिकेडिंग कराकर नमाज़ ईदगाह में ही पढ़ने का आग्रह किया गया। नमाज़ अदा करने के पश्चात लोगों ने एक दूसरे को गले लगा ईद मुबारक कहा।

ईदगाह के पास खेल खिलौने चांट पकौड़ी और शीतल-पेय बेचने वालों का जमघट लगा बच्चों ने जमकर खरीदारी की और त्यौहार का भरपूर लुत्फ उठाया।

नायब तहसीलदार औरंगाबाद ललित नारायण प्रशांत कानून गो सुंदर सिंह भाटी नगर पंचायत के विजय सिंह नेमपाल सिंह शकील अहमद गोलू शर्मा महेंद्र सिंह ओमदत्त नत्थी सिंह आदि व्यवस्था संभाले हुए थे। थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान, वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह महिला उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहे। ईद की नमाज शांति पूर्वक संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!