बुलन्दशहर

औलीना के हनुमान मंदिर में दो लोगों ने पढ़ी नमाज 

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज ,दो के खिलाफ 151 की कार्रवाई

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औलीना में दो लोगों ने नमाज पढ़ी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शांति भंग की आशंका में धारा 151 की कार्रवाई की। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

थाना क्षेत्र के गांव औलीना के राजकुमार पुत्र तेजपाल के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। गांव जहरा थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर निवासी असर मौहम्मद पुत्र शब्बीर और नज़र मौहम्मद पुत्र आस मौहम्मद अपने अन्य साथियों के साथ राज मिस्त्री का काम कर रहे थे। 31 मई की दोपहर लंच टाइम में दोनों ने गांव के हनुमान मंदिर में नमाज अदा की। जांच में पता चला कि मकान बनवा रहे राजकुमार के कहने पर ही उन दोनों ने हनुमान मंदिर में जाकर नमाज पढ़ी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।‌उपनिरीक्षक अभिषेक तेवतिया ने असर मौहम्मद,नजर मौहम्मद और राजकुमार को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने धारा 298,299के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान ने बताया कि असर मौहम्मद और नजर मौहम्मद के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है,घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!