बुलन्दशहर

उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में अज्ञात बदमाश चुरा ले गए लाखों का सामान 

पंद्रह दिन में हुई दूसरी बार इस स्कूल में चोरी, प्रधानाध्यापक ने कराई रिपोर्ट दर्ज

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) गांव रतनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में दीवार तोड़ कर अज्ञात बदमाश स्कूल से लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। इस विद्यालय में एक पखवाड़े में चोरी की यह दूसरी वारदात हुई है। इससे पहले बदमाश 14 जून को भी स्कूल में चोरी कर चुके हैं।

थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में शुक्रवार की रात में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष की दीवार तोड़ कर अज्ञात बदमाश वहां रखे स्मार्ट बोर्ड का स्टाइलस, विभिन्न मसाले,दस लीटर सरसों तेल ,वेट मशीन, म्यूजिक सिस्टम, स्टेशनरी, खेल का सामान, आदि चुरा ले गए।

शनिवार को विद्यालय पहुंचे प्रधान अध्यापक तेजपाल सिंह को स्कूल पहुंचने पर उक्त जानकारी मिली। प्रधान अध्यापक ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी।

विदित हो कि इसी विद्यालय में 14 जून को भी अज्ञात बदमाश लाखों रुपए के दो बैटरा इन्वर्टर स्मार्ट बोर्ड का यूपीएस दो गैस सिलेंडर छः इलेक्ट्रॉनिक केटली आदि चुरा ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट 14 जून को दर्ज कराई थी। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!