बुलन्दशहर

धार्मिक एवं सामाजिक मंडल द्वारा पहलगाम नरसंहार पर श्रद्धांजलि एवं विरोध सभा का आयोजन

बुलंदशहर:हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिन्दुओं के साथ हुआ अमानवीय नरसंहार सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक घटना है। यह क्रूर कृत्य न केवल मानवता पर हमला है, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को चुनौती देता है। पूरे देश में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन, शोक सभाएं और दीप प्रज्वलन के माध्यम से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में श्री राधा अष्टनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट, श्री श्याम सखा युवा मंडल, प्रेम सेवा मंडल, उद्योग व्यापार मंडल, स्वर्णकार समाज एवं अन्य सहयोगी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से एक श्रद्धांजलि सभा और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ सभा में तीन मुख्य मुद्दे भी उठाए गए जिसमें

हिन्दू समाज का सशक्तिकरण

प्रत्येक हिन्दू को शास्त्र (आध्यात्मिक ज्ञान) के साथ शस्त्र (आत्मरक्षा व साहस) की जानकारी होनी चाहिए, जिससे वह न केवल स्वयं की बल्कि समाज की भी रक्षा कर सके।

भयमुक्त मानसिकता का निर्माण

जब देश में हिन्दू समाज 80% से अधिक है, तो उसे 20% से डरने की आवश्यकता नहीं है। आत्मबल, आत्मगौरव और संगठित चेतना को विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।

धार्मिक एवं राष्ट्रप्रेम की शिक्षा

बच्चों को प्रारंभ से धर्मो रक्षति रक्षितः का अर्थ समझाया जाए और यह भाव भी कि “सर्वप्रथम राष्ट्र सर्वोपरि है” — यही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होगी।

सभा के अंत में सभी संगठनों ने एक स्वर में यह मांग की कि सरकार आतंकवादियों को शीघ्र कठोरतम दंड दे, ताकि राष्ट्र को स्पष्ट संदेश मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस आयोजन में श्री अतुल कृष्णदास एडवोकेट, संजय गोयल, अभिनव वर्मा, अनिल गुप्ता, दीपेन गांगुली, आशु वर्मा, कृष्ण गोपाल, हरेंद्र गोयल, हर्षित तायल, मुनेश कुमार, गोपाल गर्ग, चंद्रप्रकाश, पवन गोयल, हर्ष मिश्रा, शशांक गांगुली, मनोज ठेकेदार, पंडित विजय शर्मा ब्रजवासी, रितिक कुमार सहित अनेक श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने भाग लिया।

रिपोर्ट -संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!