बुलन्दशहर
अंशु अग्रवाल ने शिवलिंग पर करायें मां काली के आकर्षक स्वरूप के दर्शन
भूतिया जंगल और रूंडमुंडों की माला से किया अद्भभुत श्रंगार

औरंगाबाद (बुलंदशहर )शिव के अनन्य भक्त अंशु अग्रवाल ने प्राचीन नागेश्वर मंदिर स्थित शिवलिंग को आकर्षक ढंग से सुसज्जित कर मां काली के स्वरूप के अनोखे दर्शन कराये।
एक बार फिर कस्बा निवासी अंशु अग्रवाल ने घंटों की मशक्कत कर महादेव मंदिर को मां काली के स्वरूप में सुसज्जित कर अपनी प्रतिभा और कल्पना शक्ति का अद्भभुत परिचय दिया। नर मुंडों की माला धारण कर मां काली भूतयानी जंगल में जन जन के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शिव रिंग पर सुसज्जित मां काली का स्वरूप देख हर कोई चकित रह गया।
पूर्व में भी समय समय पर अंशु अग्रवाल देव प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सुसज्जित करते आ रहे हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






