धार्मिक आयोजनों से सनातन धर्म संस्कृति और हिंदूत्व को बल मिलता है – दीपक दुल्हैरा
रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भाजपा जिला महामंत्री दीपक दुल्हैरा ने कहा कि सनातन धर्म में धार्मिक आयोजनों का बहुत महत्व है। धर्म संस्कृति और हिंदुत्व को बल मिलता है साथ ही एकता को बढ़ावा मिलता है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को सनातन संस्कृति की गौरव शाली विरासत बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बटोगे तो कटोगे के मूल मंत्र को हमेशा याद रखें और मिल जुल कर सभी धार्मिक आयोजनों को सफल बनाएं।

श्री दुल्हैरा प्राचीन नागेश्वर मंदिर के रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम लीला महोत्सव का फीता काटकर उद्घाटन करने के पश्चात रामलीला स्टेज़ से उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन चरित्र मानव को सही अर्थों में मानव बनने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं।
इससे पूर्व महोत्सव में शामिल होने आए मुख्य अतिथि दीपक दुल्हैरा की आयोजकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ अगवानी करते हुए कंधों पर उठा लिया। जुलूस के रूप में मुख्य अतिथि को रामलीला स्टेज़ पर लाया गया। फीता काट कर रामलीला का शुभारंभ करने के पश्चात उन्होने श्री राम व रामायण की आरती उतारी। श्री राम लीला अभिनय मंडल के अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल की अगुवाई में मंडल पदाधिकारियों ने रामनामी पटका पहनाकर साफा बांध कर स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए सम्मानित किया।
रामलीला मंडल के स्थानीय लोकप्रिय शौकिया कलाकारों ने गणेश पूजन कर नारद मोह, क्षीरसागर में शयन करते भगवान विष्णु की झांकी, पृथ्वी पर राक्षसों के घोर अत्याचार और अत्याचारों से दुखी हो पृथ्वी माता द्वारा भगवान श्री हरि से राक्षसों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाने की लीला का मनोहारी ढंग से मंचन करते हुए दर्शकों को मोह लिया। राजेश गर्ग टीनू ने नारद के किरदार को जीवंत कर दर्शकों की जमकर वाह वाही बटोरी।
मंच संचालन मंडल डायरेक्टर पुनीत सिंघल और मनोज गुप्ता ने बारी बारी से किया।
इस अवसर पर यूपी इंडस्ट्रीज चेयरमैन तरसेम गुर्जर, मनोज चौहान नरेश तायल दीपक अग्रवाल दीनू,हरीश लोधी गिरीश लोधी पप्पी गूर्जर बौबी गूर्जर, जीता सिंह योगेश कुमार अग्रवाल, कैलाश कुमार अग्रवाल, नितिन सिंघल, राजेन्द्र प्रसाद आढ़ती, ध्रुव कुमार सिंघल, राजेश गोयल, मंगलसेन शर्मा नवनीत गुप्ता सचिन वर्मा, गौरव सिंघल, गौरव गोयल चेतन कंसल शिवकुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता शिवम् गर्ग, बलबीर शर्मा मोहित अग्रवाल मिक्की, लक्ष्मी कांत शर्मा सोनू प्रधान जीतू प्रधान मनीष शर्मा पंकज शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि दीपक दुल्हैरा ने आयोजन के लिए सहयोग निधि प्रदान कर अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए आयोजन को सफल सिद्ध होने की कामना की।
रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल






