दनकौर
महानवमी पर कन्या पूजन कर कन्याओं को कराया भोजन

जहांगीरपुर : शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर महानवमी के अवसर पर कस्बे सहित क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर मां दुर्गा की आराधना की तथा कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया महानवमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका पूजन किया। कन्याओं के चरण धोकर तिलक लगाया गया और कन्याओ को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया।
रिपोर्टर कृष्णा वत्स






