ग्रेटर नोएडा

इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड ने पूरे किए 25 वर्ष

लाभांश की घोषणा के साथ विकास के अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत

नई दिल्ली: इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) ने 30 सितंबर, 2026 को आयोजित अपनी 25वीं वार्षिक आम बैठक में रजत जयंती के अवसर को चिह्नित किया। इस दौरान कंपनी ने प्रदर्शनी, इवेंट मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी और स्वामित्व वाले इवेंट आईपी को समाहित करने वाले एक एकीकृत मंच के रूप में अपनी विकास यात्रा को रेखांकित किया।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने स्टैंडअलोन आधार पर ₹2,766.56 मिलियन का आय तथा ₹363.65 मिलियन का कर-पश्चात लाभ दर्ज किया। सदस्यों ने लेखापरीक्षित वित्तीय विवरणों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। कंपनी ऑडिटर ने भी बिना किसी शर्त अथवा प्रतिकूल टिप्पणी के इन वित्तीय विवरणों की सत्यता की पुष्टि की।

शेयरधारकों ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 25 प्रतिशत लाभांश घोषित किया, जो ₹5 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर ₹1.25 के बराबर है।

वार्षिक आम बैठक में श्री सुधीर कुमार त्यागी और श्री राज कुमार मल्होत्रा को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्त करने, श्री बीरेंद्र कुमार बेंगानी को गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में दूसरा कार्यकाल प्रदान करने तथा श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव को गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को भी स्वीकृति दी गई। इन नियुक्तियों से कंपनी के निदेशक मंडल की सुशासन व्यवस्था और स्वतंत्र निगरानी तंत्र को और मजबूती मिलेगी।

आभार व्यक्त करते हुए श्री शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकारों, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद, बैंकिंग भागीदारों, संस्थागत हितधारकों और कंपनी के समर्पित कार्यबल द्वारा दिए गए अमूल्य सहयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

आईईएमएल के बारे में

57 एकड़ में विस्तृत आईईएमएल, “इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट” ब्रांड नाम के अंतर्गत एक एकीकृत प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर का संचालन करता है। इसमें विकासाधीन एक हॉल सहित कुल 17 प्रदर्शनी हॉल, 78,511 वर्ग मीटर खुला क्षेत्र, पंचतारा हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं और विविध डाइनिंग अनुभव उपलब्ध हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!