ज़िला कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दनकौर :आज ज़िला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन UPS एटेड़ा, ग्रेटर नोएडा के मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता के आयोजक विद्यालय एस.एस.वी. इंटर कॉलेज, वैदपुरा रहे। प्रतियोगिता में कई कबड्डी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में दनकौर ज़ोन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रथम स्थान एस.एस.वी. इंटर कॉलेज, वैदपुरा की टीम ने प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, परसौल (दनकौर ज़ोन) के दो खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से किसान इंटर कॉलेज, परसौल के प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह, प्रबंधक श्री धर्मपाल सिंह एवं समस्त स्टाफ में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ ने चयनित खिलाड़ियों, उनके पी.टी.आई., जयपाल भंडारी एवं सहयोगी स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






