ग्रेटर नोएडा

 “माँ के प्रति कृतज्ञता और स्वस्थ जीवन का संदेश लेकर सम्पन्न हुआ वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026”

2026” “मातृत्व सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता का विराट अभियान बना वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026”

“जहाँ मातृत्व का सम्मान, वहीं स्वस्थ समाज का निर्माण : वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026”

ग्रेटर नोएडा:वॉकसूत्र संस्था और इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा संस्था के तत्वावधान में मदर्स-डे के अवसर पर आयोजित “वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026” का भव्य आयोजन रविवार को शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, मातृत्व सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

प्रातः 5:30 बजे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वॉकसूत्र संस्था के सह-संस्थापक डॉ. सुधांशु सिंह तथा “इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा” की प्रेजिडेंट अमिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा पैरा एथलीट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। विशेष रूप से वृद्धाश्रमों, गैर-सरकारी संगठनों और वंचित समुदायों से जुड़ी माताओं को इस अभियान के केंद्र में रखा गया,

इस अवसर पर वॉकसूत्र संस्था की संस्थापक डॉ. श्रेष्ठा सिंह ने कहा कि माता समाज की प्रथम गुरु और संस्कारों की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि “वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026” का उद्देश्य केवल फिटनेस रन आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य, संवेदना और कृतज्ञता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित व्यायाम और मानसिक संतुलन को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. उर्वशी मित्तल ने अपनी अभिव्यक्ति में कहा कि जब समाज की माताएं स्वस्थ, सम्मानित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी राष्ट्र सशक्त एवं संवेदनशील बनेगा।

सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित से प्रेरित पहल बताते हुए उन्होंने सामुदायिक सहभागिता और समावेशी समाज की अवधारणा को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बीजेपी ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक समावेशिता तथा भावनात्मक कल्याण का संदेश दिया गया। “वॉकसूत्र मदर्स डे रन 2026” ने स्वास्थ्य, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय के जरिए जन-जागरूकता अभियान का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में वॉलेंटियर्स अनेक समाज सेवी संस्थाओं और “इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा” के कर्मठ कार्यकर्ताओं जैसे रेखा दबे, ललिता, मंजू गुप्ता, अनुराधा, मंजू, निशा, सारिता, रेनू, सोनम, रानी, सुधा,जोया,पूनम आदि की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट-भगवत प्रसाद शर्मा

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!