
औरंगाबाद (बुलंदशहर )सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उंचागांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने किया। स्वास्थ्य मेले में आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई।

बतौर मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम आदमी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और गरीब असहायों को इलाज मुहैया कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाये जिसके चलते उन्हें पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज संभव हो सका है। सरकार आम आदमी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर निरंतर प्रयास कर रही है । स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ उठायें और स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ रहें।
स्वास्थ्य मेले में आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष काउंटर लगाए गए।आयुष ओपीडी, आयुष्मान कार्ड,एन सी डी स्क्रीनिंग परिवार कल्याण सेवाएं,दंत रोग जांच एवं परामर्श तथा महिला रोग जांच एवं परामर्श प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया गया और टीबी की रोकथाम उपाय सुझाए गए। टीबी मुक्त भारत शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक दिनेश कुमार ने किया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक सिंह डा विनय कुमार डॉ निशिता सिंह डा नरेश बैजोलिया, डॉ विवेक मंडल डॉ राकेश कुमार डॉ हिमांशी सिंह दिनेश कुमार प्रभात गौड़ विजय कुमार सुमित कुमार पंकज कुमार मुकेश कुमार ,जन प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा महेश प्रधान जयप्रकाश सिंह रोहित राघव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






