ग्रेटर नोएडा

भाकियू (टिकैत) के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई गई 15वीं पुण्यतिथि

दनकौर:भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर के अस्तौली गांव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना एवं सूरज भाटी ने किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर अस्तौली गांव के धरना स्थल पर भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं ने आहुति देकर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की किसान साथियों ने पर्यावरण पर 15 पेड़ एवं 32 यूनिट ब्लड रोटरी क्लब के ब्लड बैंक को दिया गया इस दौरान “बाबा टिकैत अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल महासचिव अनित कसाना एवं जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत केवल एक नेता नहीं, बल्कि किसानों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के सम्मान और हक की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। सभा में सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर किसानों के हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में भाकियू के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने बाबा टिकैत के ऐतिहासिक आंदोलनों को याद करते हुए संगठन की मजबूती और किसानों की एकजुटता पर बल दिया।

इस मौके पर राजे प्रधान, विनोद प्रधान, सुनील प्रधान, सुरेंद्र नागर, बेली भाटी, अजीत अधाना, विनोद शर्मा, धर्मपाल स्वामी, राजीव मलिक, लाला यादव, अमित जैलदार, अविनाश जलपुरा, चंद्रपाल बाबूजी, राकेश नागर, गुलाब, सचिन नागर, संजू बसोया, संजीव, पवन नागर, सुभाष सलारपुर, जगदीश कुमार, कपिल तंवर, जीते गुर्जर, संदीप खटाना, सुंदर खटाना, विनोद अधाना, परविंदर मावी, सुलली भाटी, सचिन, सोनू, प्रदीप आदि सैकड़ो किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!