बाल विकास शिक्षा संस्थान कनरसा में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

दनकौर:80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बाल विकास शिक्षा संस्थान कनरसा में बसपा नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य योगेन्द्र भाटी व समाज सेवी युद्धवीर सिंह ने झंडा आरोहण किया व दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति के गीत व झांकियों से सभी का मन मोह लिया ।छोटे बालक व बालिकाओं की प्रस्तुति देखकर लोग झूम उठे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक महकार नागर ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि यह दिन लाखों बलिदानों के बाद हमें प्राप्त हुआ हुआ है माता व बहनों के सुहाग इस आजादी के लिए कुर्बान हो गए। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आजादी को कायम रखना है देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है।
युद्धवीर सिंह ने बताया कि बिना अतिरिक्त संसाधनों के व बहुत कम फीस लेकर बेहतरीन शिक्षा यदि इस जनपद में कहीं है तो वो केवल इस विद्यालय में है ।कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजित सिंह दौला ने कहा कि इस विद्यालय के शिक्षक बहुत ही मेहनत व लगन से बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।इसके उपरांत बच्चों पुरस्कार देकर सम्मानित किया,
इस दौरान जगसरन,मुनीम नागर, गजेंद्र, महकार, पंकज,रनबीर भाटी,अमित भाटी, विनेश शर्मा,मंजू ,शीतल, अंशु,नेहा ,कु.राधा ,बोबी नागर, बिल्लू आदि मौजूद रहे।






