शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल झाझर में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

दनकौर:विद्यालय शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल झाझर बुलंदशहर में 15 अगस्त के मौके पर विद्यालय के संस्थापक श्री सी० एम्० शर्मा जी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम से सबका मन मोह लिया। देश भक्ति के गानों से वातावरण देश प्रेम से ओत-प्रोत हो गया।वृक्षारोपण के मौके पर आर०पी०एस० सोसाइटी फॉर एजुकेशन एवं”शिला अक्षर फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा” की संस्थापक डॉ०बृजलता शर्मा, डॉ०अनुज कुमार भार्गव,अमित गुप्ता और रमेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

डॉ०बृजलता शर्मा जी ने बताया कि यदि हमको कहीं पर बिना जल के पौधा सुखता दिखे उसमें जल देकर उसे जीवित करो।विद्यालय के निर्देशक डॉ० त्रिवेद शर्मा जी ने कहा कि अपने शहीदों को याद करते हुए वृक्ष लगाकर हम कितने लोगों का भला कर सकते हैं। प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के मिशन “एक वृक्ष मांँ के नाम”को साक्षात करना ही स्वतंत्रता दिवस मनाना है।
विद्यालय के अध्यक्ष नवीन शर्मा जी ने कहा कि वृक्ष लगाना समस्त मानव जाति की सेवा है। प्रबंधक महोदया शिल्पा शर्मा जी ने देश के शहीदों को याद करते हुए बच्चों को बधाई दी।
इस मौके पर अध्यापक गण सुशील शर्मा,राजकुमार, नरेंद्र जोशी जी,सरिता भारद्वाज,निशा राणा,खुशबू जादौन,प्रियंका सोलंकी, प्रीति यादव,पूनम सोलंकी, चंचल शर्मा,डॉली सिंह तथा एकता शर्मा मौजूद रहे।






