बागपत

भजन विहार में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

बागपत (उत्तर प्रदेश) नगर के गली नंबर 6, भजन विहार में तीज महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक तीज पर्व की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। कार्यक्रम की संयोजिका अमिता वशिष्ठ रहीं। महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में खूब झूला झूला और तीज के गीतों के बीच कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में श्रुति को तीज क्वीन चुना गया। आयोजकों की ओर से उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। तीज क्वीन चुने जाने पर उपस्थित महिलाओं ने श्रुति को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश चौधरी, ललित माधव गोपाल एवं अमित शर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग से आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में मदद मिली। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका अमिता वशिष्ठ ने तीज पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है और आपसी प्रेम, सौहार्द, उल्लास तथा पारिवारिक सुख-समृद्धि की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक साथ मिलकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर मिलता है। अंत मे सभी ने बागपत के सुप्रसिद्ध शंकर नान भंडार के छोले भटूरो को प्रसाद रूप में ग्रहण किया। महोत्सव में उर्मिला, स्वाति, करिश्मा, श्वेता, पूनम, शालू, मेघा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और तीज महोत्सव को यादगार बनाया।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!