बुलन्दशहर

एन एस एस शिविर में बम्बू कल्टीवेशन के लिए किया प्रेरित 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर) अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार ने किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डा प्रशांत सिंह ने स्वयं सेवकों को बम्बू और लकड़ी से उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हाल ही में चल रहे राष्ट्रीय बम्बू अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा बांस की खेती के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि बांस से पर्यावरण लाभ बहुमुखी प्रतिभा तथा आर्थिक क्षमता मिल सकती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में नवीकरणीय, मृदा संरक्षण कार्बन पृथक्करण तथा वनों की कटाई में कमी की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!