बुलन्दशहर

महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी संपन्न 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में महिला उत्पीडन निवारण प्रकोष्ठ के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की नारी अबला अथवा असहाय नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी है।हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के झंडे बुलंद कर रही है। छात्राओं के लिए सामूहिक चर्चा तथा महिला सशक्तिकरण एक राष्ट्रीय नीति पर व्याख्यान दिया गया। सामूहिक चर्चा का विषय साइबर सिक्योरिटी तथा साइबर फ्राड रहा। प्रोफेसर निशा चौधरी एवं डॉ साहिल मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजना खोलिया ने किया। डा दिव्या बाला पाठक डॉ अर्चना वर्मा सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!