हैलोवीन दिवस पर जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में हुआ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में कक्षा VII ‘ब’ के विद्यार्थियों द्वारा हैलोवीन दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को हैलोवीन पर्व की परंपराओं एवं महत्त्व से परिचित कराना तथा उनके भीतर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने हैलोवीन दिवस से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से उन्होंने इस पर्व की विशेषताओं, परंपराओं और उत्सव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को और अधिक मनोरंजक एवं आकर्षक बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया गया तथा उत्साहपूर्ण नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंद, उमंग और उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
इस अवसर पर श्रीमती कविता जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें इसी प्रकार पूरे आत्मविश्वास, लगन और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
समग्र रूप से यह विशेष प्रार्थना सभा अत्यंत मनोरंजन, ज्ञानवर्धक एवं उत्साहपूर्ण रही। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया और विद्यालय के वातावरण को उल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।






