बुलंदशहर में तत्काल बनें रिंग रोड एवं शहर की सड़कें हो गड्ढा मुक्त अन्यथा होगा आंदोलन- प्रवीण भारतीय

बुलंदशहर: बुलंदशहर वीर क्रांतिकारियों की भूमि रही है। 1857 की क्रांति में जनपद बुलंदशहर के लोगों का अहम योगदान रहा है। लेकिन वही हम विकास की बात करें तो बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से विकास के मामलों में काफी हद तक पीछे है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य प्रेमराज भाटी के नेतृत्व में बुलंदशहर का रिंग रोड बनवाने एवं काला आम से स्याना अड्डे तक सड़क का पुनर्निर्माण,सिकंदराबाद से गुलावटी एवं औरंगाबाद से ग्राम मुढ़ी बकापुर की सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीम रविंद्र प्रताप सिंह को सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान ने बताया कि 78 वर्ष की आजादी के बाद भी आज तक बुलंदशहर में रिंग रोड नहीं बना है प्रतिदिन जनपद से गुजरने वाले लाखों यात्रियों को शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरना पड़ता है। शहर की मुख्य सड़क भी गड्ढा युक्त हैं जिस कारण शहर में लंबा जाम लग जाता है। गड्ढा युक्त सड़क होने की वजह से प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। बुलंदशहर में रिंग रोड बन जाए तो दूसरे जनपदों एवं अन्य कस्बों को जाने वाले लोग शहर में अंदर जाने से बचेंगे और शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी। बुलंदशहर में अगर रिंग रोड बन जाए तो खुर्जा गुलावठी शिकारपुर अनूपशहर बदायूं संभल स्याना जेवर आदि शहरों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि कालाआम चौराहे से काली नदी होते हुए स्याना अड्डे तक गड्ढा युक्त सड़क को गड्ढा मुक्त एवं औरंगाबाद से मुढ़ी बकापुर गांव की प्रमुख सड़क को तत्काल पुनर्निर्माण करने की मांग को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी की जल्द से जल्द इन सभी प्रमुख सड़कों का निर्माण नहीं हुआ संगठन आंदोलन करेगा।
इस दौरान कृष्णपाल यादव चौधरी प्रेमराज भाटी सुशील प्रधान मलखान सिंह यादव राजकुमार पीलवान एंड.मोनिस खान बसंत भाटी हरि अधाना ऋषिपाल प्रधान उमेश यादव झम्मन सिंह इमरान खान प्रीत मंडार आदि लोग मौजूद हैं,