ग्रेटर नोएडा

“शिक्षा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की कुंजी हैं”-अनीता चौधरी

पानीपत सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने ग्रेटर नौएडा निवासी राष्ट्रीय सचिव अनीता चौधरी को किया सम्मानित

पानीपत( हरियाणा)अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष श्री पी.एस. कलवानिया के नेतृत्व में आज ज़िला पानीपत में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा से अंतरराष्ट्रीय जाट संसद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अनीता चौधरी को समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

श्रीमती अनीता चौधरी पिछले बीस वर्षों से ग्रेटर नौएडा के सैक्टर अल्फ़ा-1 में रह रही हैं। वो एक लंबे समय से विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के कठिन समय में ज़रूरतमंदों की सहायता की, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियानों का नेतृत्व किया तथा निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनीता चौधरी ने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय जाट संसद समाज की एकता और विकास का प्रतीक है। इस संगठन से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं विशेष रूप से जाट संसद के अध्यक्ष  पी.एस. कलवानिया जी का आभार व्यक्त करती हूँ, जिनके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। मेरा विश्वास है कि शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं का मार्गदर्शन ही समाज के वास्तविक विकास की कुंजी है। मैं सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह करती हूँ कि हम सब मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करें।”

अंत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद, ज़िला गौतम बुद्ध नगर सहित सभी महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की निरंतर सफलता की कामना की।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!