ग्रेटर नोएडा

राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया फ्रेशर्स समारोह ‘सांझा-2026’

ग्रेटर नोएडा: राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स समारोह ‘सांझा-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीबीए, बीटेक, पॉलिटेक्निक, बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर.सी. शर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मिस प्रतिभा शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे इवनिंग ने समारोह में चार चांद लगा दिए और विद्यार्थियों ने जमकर आनंद उठाया।

मिस फ्रेशर का खिताब बी.फार्मा की सृष्टि कुमारी एवं बीबीए की मेहकप्रीत कौर संधू को प्रदान किया गया, जबकि मिस्टर फ्रेशर का खिताब बीबीए के विकास दुबे एवं डी.फार्मा के चंदन सरोज ने हासिल किया।

इस अवसर पर डॉ. पल्लवी मनीष लवहले (प्राचार्य, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी), श्री मनीष कुमार विष्णोई (प्राचार्य, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग), श्री प्रिंस पाल सिंह (प्राचार्य, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट), श्रीमती शिखा सिंह (प्राचार्य, इंटरनेशनल स्कूल) तथा डॉ. संदीप कुमार बंसल (विभागाध्यक्ष, डिप्लोमा इन फार्मेसी) उपस्थित रहे।

समारोह का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उनमें आपसी सौहार्द, सहयोग एवं संस्थान के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!