ग्रेटर नोएडा

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बैठक कर संगठन का किया विस्तार

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन 3 में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता रिंकू बैंसला के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं सेक्टर की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक कर संगठन का विस्तार किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुध नगर के विभिन्न विभाग जैसे भूजल विभाग,खाद्य विभाग,खनन विभाग,आबकारी विभाग तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता हुआ जा रहा है।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज गौतम बुध नगर के ग्रेटर नोएडा नोएडा एवं विभिन्न कस्बों में बड़े स्तर पर नकली दूध घी पनीर एवं मिठाई बेची जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न बिल्डरों के द्वारा बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों का निर्माण कार्य चल रहा है जिस निर्माण कार्य में अवैध रूप से भूजल दोहन किया जा रहा है इन सभी समस्याओं की शिकायत करने के बाद भी जिला प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

रिंकू बैंसला ने बताया कि सुरेंद्र तोमर ओमकार प्रधान ए के सिंह उमेश शर्मा राघव दुबे अवनीश कुमार उपेंद्र ठाकुर सहित सेक्टर के कई साथियों को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की सदस्यता दी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!