कल्याण सिंह की जयंती पर अनुयायियों ने किये लखनऊ पहुंच कर श्रृद्धा सुमन अर्पित

औरंगाबाद( बुलंदशहर)ख्यातिप्राप्त राजनेता पूर्व मुख्यमंत्री राम मंदिर के प्राणेता बाबू कल्याण सिंह की जयंती समारोह में जिले के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
समारोह में शामिल बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबूजी रामभक्त थे। राष्टृ निष्ठा उनके अंदर कूट कूट कर भरी हुई थी। उन्होने जीवन पर्यन्त सिद्धांत आधारित राजनीति की। उन्होने राममंदिर निर्माण में अविस्मरणीय योगदान देते हुए अपनी सत्ता की भी परवाह नहीं की थी।
इस अवसर पर सांसद डॉ भोला सिंह के अलावा स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी विधायक चंद्र पाल सिंह लोधी नगर पंचायत औरंगाबाद के पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू लोधी जयवीर लोधी अमर पाल लोधी आदि ने भी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







