ग्रेटर नोएडा
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ एक म्यूजिक कार्यशाला का आयोजन
ग्रेटर नोएडा:जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आज एक म्यूजिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व एंथोनी फर्नांडिस ने किया। प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को म्यूजिक के महत्व के बारे में बताया और उन्हें संगीत की दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। प्री नर्सरी से कक्षा दो के बच्चों ने इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लिया और म्यूजिक के सुरों का आनंद लिया। बच्चों ने गाना गाया, ताल बजाया और म्यूजिक के साथ जमकर डांस भी किया। कार्यशाला का आयोजन बहुत ही सफल रहा और बच्चों ने इसका भरपूर आनंद लिया।






