नोएडा

वर्ष 2026 के सभी वर्गों को फायदा देने वाले ऐतिहासिक, शानदार, बेहतरीन बजट पेश करने पर उद्यमियों की तरफ से सरकार को दी गई बहुत बहुत बधाई-सुरेन्द्र सिंह नाहटा

सुरेन्द्र सिंह नाहटा, अध्यक्ष, एम एस एम ई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा (रजि०) ने बजट को बताया ऐतिहासिक

नोएडा: भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 का बजट आज 1 फरवरी 2026 को माननीय वित्त मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा नवमी बार पेश करते हुए रिकॉर्ड कायम करते हुए लोकसभा सदन में पेश किया गया जिसमे उद्यमी, व्यापारी, किसान, मछुआरे, मजदूर, कर्मचारी, छात्रों, महिलाओं, युवा आदि सभी नागरिकों को लाभ देने के लिए कर निर्धारण में छूट देने, चमड़ा उद्योग को बढ़ावा देने लिए फायदा, आयुर्वेद शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना का प्रावधान, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण, नए जल मार्गों को बनाने का प्रावधान, कैंसर डेब्टीज आदि की दवाओं की कीमतों में कमी, सोलर पैनल में विशेष छूट, ड्रायफ्रूट्स की खेती पैदावार बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने संबंधी प्रावधान, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को महत्व, अप्रैल 2026 से कर निर्धारण के लिए नए और सरल नीति बनाने का निर्णय, नई सड़के – गर्ल्स हॉस्टल – यूनिवर्सिटी टाउनशिप – आदि का निर्माण, एम एस एम ई वर्ग के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान, शहरी विकास आदि आदि अनेक प्रावधानों से सभी को फायदा मिलेगा, पेश किए गए बहुत ही बेहतरीन बजट से हर वर्ग को फायदा होने वाला है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!