भावना बनी मिस फेयरवेल
बालिका विद्यालय में हुआ विदाई समारोह, इंटर की छात्राओं को उनकी जूनियर्स ने दी भावभीनी विदाई

औरंगाबाद (बुलंदशहर )मेन सदर बाजार स्थित लाला मुरारी लाल रामरती देवी सरस्वती बालिका विद्यालय में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इंटर मीडिएट की छात्राओं को कक्षा ग्यारह की छात्राओं ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन रीना सिंघल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। विदाई समारोह में बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होने कहा कि विदाई का क्षण हमेशा ही भावुक होता है लेकिन आगे बढ़ने और तरक्की के लिए कुछ ना कुछ छोडना भी जरूरी है। नैतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ साथ अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।
कक्षा ग्यारह की अक्षरा, भूमिका, प्रियांशी अंजली,निशा आदि ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।फाईजा,हुमैरा,अलशिफा ने” तेरे जैसा यार कहां” गीत के माध्यम से अपनी सीनियर साथियों को भावपूर्ण विदाई दी।
प्रबंधक ध्रुव सिंघल ने बालिकाओं को बोर्ड परीक्षा के संबंध में जानकारी विस्तार से देते हुए लगन और मेहनत से तनाव मुक्त परीक्षा देने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के गुर बताए।
विदाई पाने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।







