ग्रेटर नोएडा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संत रविदास जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के संत रविदास छात्रावास में संत रविदास जयंती का आयोजन माननीय कुलपति महोदय प्रोo राणा प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य वार्डन डॉ प्रदीप तोमर , मुख्य प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्य , छात्रावास के सभी वार्डन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य महान संत रविदास के जीवन, उनके विचारों तथा सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे के संदेश को स्मरण करना रहा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भक्ति-गीतों ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहना के साथ स्वीकार किया।

अपने संबोधन में मुख्य वार्डन एवं अन्य वार्डनों ने विद्यार्थियों से संत रविदास के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

यह आयोजन छात्रावास परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक चेतना और आपसी एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!