बुलन्दशहर

प्यारे लाल जाटव बने बसपा बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुलंदशहर के कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता प्यारे लाल जाटव को बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोनीत किया है। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष कमल राजन को भी बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोनीत किया गया है।

पार्टी जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। साथ ही इसके कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल बनेगा। नव नियुक्त प्रभारी अपने क्षेत्र में संगठन विस्तार जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार का काम देखेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!